Advertisement Carousel
Uncategorized

पार्क में किण्डर वैली स्कूल के बच्चों ने मनाया बाल दिवस…


रायगढ़। शहर के रामलीला मैदान स्थित शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी शिक्षण संस्थान किण्डर वैली स्कूल में डायरेक्टर श्रीमती रीनू के विशेष मार्गदर्शन में समयानुसार बच्चों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें बच्चे भी उत्साह के साथ भाग लेते हैं साथ ही उनका भी ज्ञानार्जन होता है। संस्था की विविध गतिविधियों के अंतर्गत विगत 14 नवंबर बाल दिवस को स्कूल के बच्चों ने यादगार ढंग से कोसमनारा बाबाधाम स्थित पार्क में मनाया। कार्यक्रम के पहले डायरेक्टर श्रीमती रीनू ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री रहे पं. जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर नमन् किया।

इसके पश्चात् उन्होंने बच्चों को बताया कि हम क्यों बाल दिवस मनाते हैं और बच्चों के लोकप्रिय चाचा नेहरू के जीवन चरित्र पर संक्षिप्त प्रकाश डाले। वहीं स्कूली बच्चों के लिए विविध मनभावन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने अपनी खूबसूरत प्रस्तुति से उपस्थित सभी लोगों का मन हर्षित किया। वहीं कार्यक्रम के पश्चात् बच्चों को पुरस्कृत कर टॉफियां भी बांटी गई व कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल प्रबंधन के सभी स्टॉफ सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING