Advertisement Carousel
Uncategorized

आयुष विभाग ने महापल्ली में लगाया स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, 264 मरीजों का हुआ नि:शुल्क उपचार


रायगढ़, / आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार तथा जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ.मीरा भगत के मार्गदर्शन में आयुर्वेद ग्राम महापल्ली, रायगढ़ में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 23 फरवरी को संपन्न हुआ।
शासकीय प्राथमिक शाला महापल्ली, रायगढ़ के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक महापल्ली श्री टंकधर प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर श्री अशोक निषाद, जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 07, रायगढ़, श्री अनंत राम चौहान, सरपंच ग्राम पंचायत महापल्ली, श्रीमती मंजूलता साहू उपसरपंच ग्राम पंचायत महापल्ली, श्री मुनूराम प्रधान योग शिक्षक भी मौजूद थे।
सेवानिवृत्त शिक्षक श्री टंकधर प्रधान ने अपने उद्बोधन में आयुर्वेद के उद्देश्य स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य के रक्षण तथा रोगी व्यक्ति के रोग के उन्मूलन में संयमित जीवनशैली अपनाने तथा दिनचर्या तथा ऋतुचर्या अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। शिविर में आयुर्वेद के 209 मरीज तथा होम्योपैथी से 55 मरीजों सहित कुल 264 मरीजों का नि:शुल्क इलाज के साथ दवा वितरण किया गया। शिविर स्थल पर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने संबंधी काढ़ा का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. सुभाष चंद्र झा, डॉ.यू.आर.मोधिया, डॉ.विकास कुमार विक्रांत, डॉ.रजनी पटेल, चिकित्सक होम्योपैथी डॉ. मुकेश साहू, विभागीय कर्मचारी श्री हरिशंकर नायक, श्री विनय कुमार वर्मा, श्री अनिल कुमार कंवर, श्री हीरालाल, श्री मुकेश नायक, श्री विश्वबंधु सोनी, श्री रुपेश यादव तथा श्रीमती मीना महंत उपस्थित रहे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING