Advertisement Carousel
Uncategorized

जूटमिल पुलिस की शराब रेड कार्रवाई: काशीराम चौक नाकेबंदी में अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक और 30 पाव देशी शराब जब्त….

रायगढ़, 24 नवंबर । जूटमिल पुलिस ने रविवार 23 नवंबर 2025 को काशीराम चौक में नाकेबंदी के दौरान अवैध शराब परिवहन के एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक काले रंग की मोटरसाइकिल पर पुराना सारंगढ़ बस स्टैंड की ओर से काशीराम चौक की तरफ अवैध शराब लेकर आ रहे हैं, जिस पर पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी कर दोनों को पकड़ा गया ।
पूछताछ में वाहन चालक का नाम सुमित महेश उर्फ पोलार्ड (24 वर्ष) निवासी पेन्ड्री सारंगढ़, हाल मुकाम काशीराम चौक थाना जूटमिल, और पीछे बैठे युवक का नाम संजु बसंत (20 वर्ष) निवासी पेन्ड्री सारंगढ़, हाल मुकाम काशीराम चौक थाना जूटमिल पाया गया। दोनों के कब्जे से अवैध शराब बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी सुमित महेश उर्फ पोलार्ड से शराब परिवहन में उपयोग की जा रही हीरो HF Deluxe मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-BF-3719 कीमत लगभग 50,000 रुपये को जब्त किया, जबकि आरोपी संजु बसंत के कब्जे से 25 पाव देशी प्लेन मदिरा और 05 पाव मसाला देशी मदिरा कुल कीमत लगभग 2500 रुपये की शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान प्रधान आरक्षक खीरेन्द्र जलतारे और आरक्षक सन्नी मालाकार उल्लेखनीय भूमिका में रहे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING