Advertisement Carousel
Uncategorized

रायगढ़ में संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ…

*रायगढ़, 26 नवंबर* । रायगढ़ पुलिस कार्यालय में आज 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम ने पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। उन्होंने देश को संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक और गणराज्य बनाने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान द्वारा प्रदत्त मूल्यों के पालन की शपथ दिलाई। पुलिसकर्मियों ने दृढ़ संकल्प के साथ प्रस्तावना में निहित आदर्शों को जीवन और कर्तव्य में लागू करने की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक साइबर सेल श्री अनिल विश्वकर्मा सहित समस्त कार्यालयीन स्टाफ की उपस्थिति रही, जिन्होंने एक स्वर में संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इसी प्रकार थानों में भी थाना प्रभारियों ने अधिनस्थों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING