Advertisement Carousel
Uncategorized

जमीनों की गाईड लाइन में मूल्य वृद्धि का किसानों सहित मध्यम वर्गीय जनता को मिलेगा लाभ:- ओपी….

रायगढ़:- जमीनों के दर पर वृद्धि किए जाने के मामले में कांग्रेस द्वारा विरोध दर्ज कराए जाने पर विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री ने मीडिया को दिए बयान में कहा किसानों के जमीन का मूल्य बढ़ाए जाने से कांग्रेस के पेट में मरोड़ उठ रहा है ।शराब, कोयला और महादेव सट्टा सहित माफियाओं को अपना पैसा जमीन में खपाना था, इसलिए सुनियोजित साजिश के तहत दस फीसदी के रेट पर ही जमीन की खरीद-बिक्री कर जमीनों में निवेश किया जा रहा था। इसके पीछे बहुत बड़ी साजिश का खुलासा करते हुए ओपी चौधरी ने पूरी दृढ़ता के साथ स्पष्ट करते हुए कहा अधिग्रहीत की जाने वाली जमीनो का गाइडलाइन रेट कम होता है तो सीधे तौर पर किसानों को आर्थिक क्षति होती है। इसके साथ गाइड लाइन बढ़ाए जाने ने मध्यम वर्गीय लोगों
को जमीनों का मूल्य बढ़ा है इससे उन्हें लोन की राशि में वृद्धि होगी। सरकार ने सारे पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तार्किक निर्णय लिए गए हैं। कांग्रेस ने साजिश के तहत 5 सालों तक जमीन का रेट नहीं बढ़ने दिया गया इसके पीछे बहुत बड़ी साजिश छिपी हुई थी। जमीनों का गाइड लाइन बढ़ाए जाने से आम लोगों को लाभ होगा।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING