Advertisement Carousel
Uncategorized

शराबबंदी की मिसाल बना डुमरमुड़ा, महिला संगठन की सक्रिय भूमिका पर जूटमिल पुलिस ने किया सम्मान…

रायगढ़, 14 दिसंबर । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर आज 14 दिसंबर 2025 को थाना जूटमिल परिसर में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव अहेर ने ग्राम डुमरमुड़ा की महिला संगठन की सदस्यों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि इन महिलाओं ने गांव में शराबबंदी को लेकर संगठित होकर निर्णायक पहल की है और अवैध शराब के विरुद्ध कमर कसते हुए स्वयं रोजाना निगरानी व पेट्रोलिंग कर रही हैं। महिलाओं की सतत सक्रियता और सामूहिक प्रयासों के परिणामस्वरूप वर्तमान में ग्राम डुमरमुड़ा में पूर्ण रूप से शराब बंदी लागू है। थाना प्रभारी ने महिला संगठन के इस साहसिक और अनुकरणीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनसहयोग से ही नशामुक्त और सुरक्षित समाज की परिकल्पना साकार होती है, तथा पुलिस प्रशासन आगे भी इन महिलाओं को हरसंभव सहयोग प्रदान करता रहेगा।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING