Advertisement Carousel
Uncategorized

कोतरारोड़ पुलिस की ग्राम टेका में शराब रेड कार्रवाई, अवैध महुआ शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार…

रायगढ़, 14 दिसंबर । आज दिनांक 14 दिसंबर 2025 को कोतरारोड़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध सुबह भोर में ग्राम टेका में सघन रेड कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज को गांव में अवैध शराब बिक्री की विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर सुनियोजित तरीके से पुलिस टीम गठित कर दबिश दी गई।
पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम टेका के कुधरीपारा क्षेत्र में संदेहियों के घरों की तलाशी ली। इसी दौरान संदेही कमला निषाद के घर दबिश देकर उसे तलब किया गया। अवैध महुआ शराब के संबंध में पूछताछ करने पर वह पहले आनाकानी करती रही, किंतु लगातार पूछताछ पर उसने स्वीकारा और अपने घर के आंगन से 6 लीटर महुआ शराब निकालकर पुलिस के समक्ष प्रस्तुत की, जिसे अवैध बिक्री के लिए रखना बताई, जिसे विधिवत जब्त किया गया।
आरोपिया श्रीमती कमला निषाद पति रामप्यारी निषाद उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम टेका कुधरीपारा थाना कोतरारोड़ के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया। संपूर्ण कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, आरक्षक संदीप कौशिक, चूड़ामणि गुप्ता, सुरेन्द्र भगत एवं महिला आरक्षक सुकृता कर्ष की सराहनीय भूमिका रही।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING