Advertisement Carousel
Uncategorized

प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त…

रायगढ़। नगर निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.O (शहरी) के तहत पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त जारी की गई। इस अवसर पर कुल 29 हितग्राहियों के बैंक खातों में प्रथम किस्त की राशि ऑनलाइन हस्तांतरित की गई, जिससे हितग्राहियों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा।

advertisement

प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग एवं मध्यम आय वर्ग के परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत आवास निर्माण की प्रगति के अनुसार किस्तों का भुगतान किया जाता है। प्रथम किस्त मिलने के बाद हितग्राही अपने आवास निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत कर सकेंगे। इस अवसर पर अधिकारियों ने हितग्राहियों क निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने की अपील करते हुए शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की बात कही है।

साथ ही यह भी बताया गया कि निर्माण की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी और नियमानुसार अगली किस्तें जारी की जाएगी। नगर निगम प्रशासन ने अपील की कि जो पात्र हितग्राही अभी तक योजना से नहीं जुड़ पाए हैं, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से आम नागरिकों के पक्का मकान के सपने को साकार किया जा रहा है। वर्तमान में पीएम 2. O योजना अंतर्गत 48 हितग्राहियों ने आवेदन किया था, जिसमें 29 हितग्राहियों को प्रथम किस्त जारी कर दिया गया। इसी तरह 19 हितग्रहियों का भी प्रथम किस्त प्रोसेस कर दिया गया। जल्द ही शेष 19 हितग्रहियों के बैंक खाते में योजना का प्रथम किस्त जारी हो जाएगा। कैदीमुड़ा निवासी सावित्री श्रीवास, कौहाकुंड निवासी रंजीव कुजूर, बागीनराम पारा निवासी सावित्री बारसागडे ने योजना का प्रथम किस्त मिलने पर राज्य एवं केंद्र शासन सहित निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING