Advertisement Carousel
Uncategorized

संस्कार स्कूल में घुड़सवारी की शुरूआतजिले वासियों के लिए संस्था की एक और पहल…


रायगढ़। शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम के लिए भी प्रसिद्ध है। इस कड़ी में एक और अनुपम कार्य तब जुड़ गया जब हार्स राइडिंग अर्थात घुड़सवारी का उद्घाटन पिछले दिनों हुआ। संस्था की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में घुड़सवारी विद्या की शुरूआत की गई। मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्कार पब्लिक स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के आयाम स्थापित कर रही है। साथ ही साथ व्यक्तित्व विकास के लिए भी नये-नये क्षेत्र में विद्यार्थियों को सीख देने की कोशिश कर रही है।

जिसके चलते घुड़सवारी की शुरूआत की गई। प्रारंभ में नर्सरी से लेकर कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों को घुड़सवारी करवाई गई। इसके लिए तीन घोड़े लाये गए हैं जिससे आगे सभी कक्षाओं में घुड़सवारी करवाई जाएगी।
विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क सुविधा
मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि संस्कार पब्लिक स्कूल में घुड़सवारी आरंभ की गई है। वह स्कूल के विद्यार्थियों के लिए स्कूल समय में नि:शुल्क रखी गई है। स्कूल का उद्देश्य पैसा अर्जन करना नहीं है। बल्कि घुड़सवारी के माध्यम से बच्चों में आत्म विश्वास व व्यक्तित्व विकास की भावना पैदा करना है। इसलिए डे स्कॉलर व छात्रावास के विद्यार्थियों के लिए स्कूल समय में जो घुड़सवारी सिखाई जाएगी उसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह खासियत संस्कार स्कूल को बाकी सभी संस्थाओं से अलग करती है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING