Advertisement Carousel
Uncategorized

बाबा दीप सिंह सेवक जत्था द्वारा,शहीदी दिवस को समर्पित वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

रायगढ़..बाबा दीप सिंह सेवक जत्था द्वारा, शहीदी दिवस को समर्पित वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन इस वर्ष भी दिनांक 26.12.2025 को गुरुद्वारा साहिब, रायगढ़ में किया जा रहा है। इस बार 100 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों की सहायता की जा सके।

advertisement

समस्त संगत एवं नगरवासियों से विनम्र अपील है कि इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और रक्तदान करके इस संकल्प को सफल बनाने में सहयोग दें। आपका दिया हुआ रक्त, किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है और यह साहिबज़ादों की पावन शहादत को सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी।

रक्तदान हेतु पंजीकरण के लिए नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:

  • हर्षपाल सिंह बग्गा – 7587207200
  • जगजोत सिंह भल्ला – 9399556499
  • सिमर बग्गा – 9770646513
  • हरप्रीत सिंह अजमानी – 8770394381

सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर रक्तदान शिविर को सफल बनाएं और मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING