Advertisement Carousel
Uncategorized

पर्यावरण विभाग की निष्क्रियता की वजह से अजय साहू के बढ़ रहे हौसले..फ्लाई ऐश डाइक में मनमानी करने के बाद..अब निजी जमीन में भी..पढ़िए पूरी खबर…

रायगढ़.. गेरवानी,गदगांव,सरायपाली, बरपाली क्षेत्र में इन दिनों फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्टर अजय साहू का आतंक जोरों पर है।पत्नी के सरपंच बनने के बाद से अजय साहू की दबंगता अपने पूरे चरम पर है। सरपंच पति की दबंगता से पूरे क्षेत्रवासी परेशान हैं।बता दें कि गांव की सत्ता हाथ में आते ही अजय साहू ने इलाके के कई उद्योगों का फ्लाइऐश परिवहन का काम ले लिया है।फ्लाइऐश परिवहन का काम मिलते ही अजय साहू सरकारी नियम कायदों को दरकिनार कर फ्लाइऐश की अवैध डंपिंग का कार्य कर रहा है।जिससे क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह से प्रदूषित हो रहा है।गदगांव में फ्लाई ऐश डंप करने के लिए जिस जगह में उसे अनुमति मिली है।वहां भी फ्लाइऐश डंपिंग में अजय साहू ने बड़े पैमाने पर अवैध डंपिंग कर एनजीटी के नियमों का बड़ा उल्लंघन किया है।

advertisement

इतना ही नहीं पर्यावरण विभाग के सुस्त रवैए की वजह से अब अजय साहू अपने साथियों के साथ मिलकर उन जगहों पर भी अवैध रूप से फ्लाई ऐश पाट रहा है।जिस जगह में फ्लाई ऐश डालने की उसे अनुमति ही नहीं मिली है।इसी तरह अजय साहू ने कई लोगों के खेतों में भी जबरन फ्लाइऐश डाल दिया है।जिसकी शिकायत पर्यावरण विभाग में की जा रही है।


बहरहाल गांव की सत्ता में आने के बाद से अजय साहू अपनी पत्नी के पद और पावर का गलत इस्तेमाल करके क्षेत्र के पर्यावरण के साथ खिलवाड़ कर रहा है।और इधर पर्यावरण विभाग उसकी बेजा हरकतों पर लगाम लगाने की बजाय आंखों पर पट्टी बांधा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING