Advertisement Carousel
Uncategorized

पदस्थापना : श्री अनिल कुमार सोनी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के रूप में किया पदभार ग्रहण….

रायगढ़, 3 जनवरी 2026 । आज सुबह श्री अनिल कुमार सोनी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ का पदभार ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि गत दिनों छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षकों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था । उक्त आदेश के तहत जिला जशपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी का स्थानांतरण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला रायगढ़ तथा जिला रायगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम का स्थानांतरण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला रायपुर के पद पर किया गया था।

स्थानांतरण आदेश के परिपालन में आज दिनांक 3 जनवरी 2026 को श्री अनिल कुमार सोनी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल से सौजन्य भेंट की तथा अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर टीमवर्क के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी वर्ष 2007 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। परीक्षावधि पूर्ण करने के पश्चात उन्होंने पखांजूर एसडीओपी के रूप में अपने सेवा जीवन की शुरुआत की। इसके उपरांत उन्होंने जिला नारायणपुर, कबीरधाम, मुंगेली, जांजगीर-चांपा एवं जशपुर में विभिन्न पदों पर सेवाएं दिए हैं।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING