Advertisement Carousel
Uncategorized

विद्युत तार के सहारे मछलियों का शिकार करने से पहले शिकारी युवक स्वतः करेंट की चपेट में आ गया

पत्थलगांव.25 फरवरी. (रमेश शर्मा)

advertisement

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का आस्ता थाना क्षेत्र में अवैध विद्युत तार के सहारे नदी में मछलियों का शिकार करने से पहले ही एक शिकारी युवक स्वतः करेंट की चपेट में आ गया। उपचार के लिए जशपुर अस्पताल पहुंचने से पहले ही इस युवक की मौत हो गई.

जशपुर थाना प्रभारी लक्ष्मण ध्रुव ने आज बताया कि इस शिकारी युवक के साथ अप्रत्याशित घटना को देख कर उसके 4 सहयोगी भी हतप्रभ रह गए. बाद में इन सहयोगियों ने गंभीर रूप से घायल सचिंदर राम को उपचार के लिए जशपुर अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जशपुर पुलिस ने इस मामले में 4 अन्य शिकारियों को ट्रांसफार्मर से अवैध विद्युत कनेक्शन लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING