Advertisement Carousel
Uncategorized

“श्याम रंग में रंगी चुनरिया” : रायपुर में 24 फरवरी को भव्य भजन संध्या, खाटू नगरी की झलक के साथ दिव्य मोरछड़ी और श्याम चालीसा का वितरण…

रायपुर, 23 फरवरी 2026

advertisement

राजधानी रायपुर में 24 फरवरी को एक भव्य धार्मिक आयोजन “श्याम रंग में रंगी चुनरिया” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से जैन दादाबाड़ी प्रांगण, एम.जी. रोड, रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

आयोजन श्री श्याम संकीर्तन प्रचार समिति द्वारा किया जा रहा है। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस भजन संध्या का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, भक्ति भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करना है। समिति का यह प्रथम वर्ष है और आने वाले समय में “सेवा, सत्संग और संस्कृति” के ध्येय वाक्य को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न सेवा कार्य भी संचालित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में देश के ख्यातनाम भजन प्रवाहक अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे। ग्वालियर से मनोज शर्मा, जयपुर से सुरभि चतुर्वेदी तथा रायपुर से पलाश शर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगे।

इसके साथ ही इस आयोजन में सभी पथों के संतजनों का सान्निध्य भी प्राप्त होगा।

श्याम जगत में पहली बार होगा मोर छड़ी का वितरण :

आयोजन की विशेष आकर्षण खाटू नगरी की तर्ज पर तैयार किया जा रहा भव्य तोरण द्वार होगा, जो श्रद्धालुओं को राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर की दिव्यता का अनुभव कराएगा। समिति के अनुसार, श्याम जगत के इतिहास में पहली बार ऐसा अवसर होगा जब खाटू नगर में विराजित श्याम बाबा के शीश को स्पर्श कराकर लाई गई दिव्य मोरछड़ी एवं श्याम चालीसा का वितरण कार्यक्रम में उपस्थित सभी भक्तों को किया जाएगा।

फूलों की होली और इत्र की वर्षा :

इस दिव्य आयोजन में फूलों की होली भी खेली जाएगी साथ ही इत्र वर्षा भी होगी जिससे वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बनेगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर भक्ति रस का लाभ लेने की अपील की है।

भव्य सजावट, संतों का आगमन और भजनों की मधुर स्वर लहरियों के बीच यह आयोजन राजधानी में आस्था और श्रद्धा का अनूठा संगम बनने जा रहा है।

समिति के सदस्यों ने बताया कि हमेशा धार्मिक आयोजन भव्य होता है लेकिन हमारी कोशिश है कि इस आयोजन को हम भव्य के साथ साथ दिव्य भी बनाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING