Advertisement Carousel
Uncategorized

विधायक प्रकाश नायक ने ठेंगापाली,छपोरा,बोड़ाझरिया,कांदागढ़ का किया सघन दौरा ग्रामीणों के बीच बैठकर सुख-दुख जाना

रायगढ़।अपने विधानसभा क्षेत्रवासियों का सुख-दुख जानने व उनकी समस्याओं का निराकरण करने के उद्देश्य से रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक का पिछले सप्ताह भर से सघन जनसंपर्क अभियान जारी है।रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँव का दौरा कर वें लोगों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याओं का
निराकरण कर रहे है।लगातार चल रहे दौरे कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को विधायक श्री नायक ने पुसौर विकासखंड़ के

advertisement

एनटीपीसी किनारे बसे ग्राम ठेंगापाली,छपोरा,बोड़ाझरिया व कांदागढ़ सहित विभिन्न गाँव का दौरा कर लोगों का सुख-दुख जाना।इन विभिन्न गाँव में चौपाल लगाकर विधायक ने क्षेत्र की
जनता की समस्याएं सुनी और मौके पर ही कुछ समस्याओं का निराकरण किया। विधायक प्रकाश नायक के इस जनसंपर्क अभियान के दौरान लोग बिना किसी झिझक के बड़े सहजता से अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रख रहे है और विधायक भी
पूरे गंभीरता से लेते हुए उसका निराकरण कर रहे है।क्षेत्रवासियों को इस बात की खुशी है कि उनके विधायक प्रकाश नायक उनका हाल चाल जानने के लिए कम से कम उनके बीच पहुँच रहे है।

अन्यथा चुनाव के दौरान ही नेता जन प्रतिनिधि जनता को लुभाने के लिए चुनाव जीतने के उद्देश्य से पहुँचते है।यह उनके लाड़ले विधायक प्रकाश नायक की सोच ऐसी नही है।चुनाव के पूर्व ही साल में कम से कम एक दो बार अपने व्यस्तम समय निकालकर उनके बीच पहुंच रहे है और यही उनकी खासियत है।इस बात को लेकर ग्रामीणों में उत्साह भी देखा जा सकता है। कल पुसौर क्षेत्र के जनसंपर्क के दौरान विधायक ने ग्राम कांदागढ़ में
सांस्कृतिक मंच व बोड़ाझरिया में भवन निर्माण को अपनी स्वीकृति प्रदान की।इसी तरह ठेंगापाली व छपोरा में भी जनता की मांगों को ध्यान में रखते हुए पेयजल,नाली सफाई सहित जैसे समस्याओं को मौके पर ही निराकरण किया।इस दौरान ग्रामीणों ने ज्यादातर इंदिरा आवास सबंधी समस्याओं को विधायक के
समक्ष रखी।विधायक ने कहा कि मार्च के बाद अप्रैल में सरकार द्वारा आवास निर्माण के लिए राशि दी जाएगी जिससें उन्हें अब यह शिकायत नही रहेगी।जनसंपर्क के दौरान विधायक ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही राजीव गांधी किसान न्याय योजना,गोठान निर्माण व राजीव गांधी युवा मितान क्लब सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से उसका लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पुसौर क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि हेमलाल साव,व रोहित पटेल,जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री किरण पंडा,मुन्ना डनसेना,रेंगालपाली सरपंच राकेश सा,वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता फागुलाल साव,कमल डनसेना,सेतकुमार सिदार,फकीर प्रधान,युगल पंडा,दशरथ चौहान सहित क्षेत्र के अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING