Advertisement Carousel
Uncategorized

शनि मंदिर के प्रथम वार्षिक पूजा उत्सव कार्यक्रम में शरीक हुए विधायक प्रकाश नायक


रायगढ़। जिले के पुसौर विकासखंड़ के अंतर्गत ग्राम कांदागढ़ में आयोजित श्री शनि मंदिर के पहला वार्षिक पूजा उत्सव कार्यक्रम में रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक शामिल हुए।यहाँ उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर कांदागढ़ व क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की।विधायक ने इस आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। श्री शनि मंदिर के प्रथम वार्षिक उत्सव

कार्यक्रम के तहत शनिवार को सुबह से ही पूजा अर्चना शुरू हो गया।पंडित जयराम पंडा,मोहितराम पंडा,प्रभांशु मिश्रा व पंडित लखपति देवता के निर्देशन में जजमान गांव के सरपंच सुलोचना
प्रदीप प्रधान जनपद सदस्य गौरांख साव व मुरली साव द्वारा पूजा
आराधना,पूजा अर्चना,हवन व अन्य कार्यक्रम किया गया। गांव की शांति समृद्धि के लिए विशेष रूप से सूर्यपुत्र शनि देव जी का आराधना किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि हेमलाल साव,वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता फागुलाल लाल साव उपस्थित थे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING