Advertisement Carousel
Uncategorized

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर रामभांटा में बच्चों को पिलाई गयी पोलियो वैक्सीन विधायक एवं महापौर ने नवजात शिशु को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ


रायगढ़, / राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ विधायक श्री प्रकाश नायक एवं महापौर श्रीमती जानकी काटजू ने आज नन्हे बच्चों को दो बूंद पोलियो वैक्सीन पिलाकर किया। यह आयोजन हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर रामभांटा के प्रांगण में किया गया। देश एवं प्रदेश से पोलियो की बीमारी को पूर्णत: समाप्त करने के लिये यह अभियान चलाया गया है।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2022 के सफल क्रियान्वयन के लिये कलेक्टर श्री भीम सिंह के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केसरी के द्वारा कार्यक्रम के लिये सूक्ष्म कार्य योजना तैयार की गई है। राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान अंतर्गत रायगढ़ जिले में 05 साल तक के 1 लाख 79 हजार 413 बच्चों को पोलियो वैक्सीन की दो बूंद खुराक पिलायी जानी है। पोलियो ड्राप पिलाने के लिये जिले मे कुल 1890 पोलियो ड्रॉप सेंटर बनाये गए है जिसमें 25 ट्रांजिट टीम, 14 मेला बाजार स्थल एवं 28 मोबाईल दल, जिसमें कुल 4133 सदस्य एवं 402 पर्यवेक्षक उक्त अभियान में कार्य संपादन कर रहे है। इसके लिये सभी ग्रामों में कोटवारों द्वारा मुनादी कराई गई है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कार्यकताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ एवं मितानिनों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में प्रथम दिवस आज बूथ पर दवा पिलायी जा रही है और द्वितीय व तृतीय दिवस में घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलायी जायेगी। इस अभियान में विभिन्न स्वयंसेवी एवं समाजसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता भी रूचि लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये योगदान दे रहे है।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती ईशकृपा तिर्की, डीएचओ डॉ.एस.टोप्पो जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.बी.पी.पटेल, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.टी.जी.कुलवेदी,डीपीएम श्रीमती भावना महलवार, डॉ.योगेश पटेल नोडल अधिकारी,डब्ल्यूएचओ डॉ.प्रशांत मिडिया अधिकारी उमा महंत, चिकित्सा अधिकारी डॉ.काकोली पटनायक, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ.राकेश कुमार वर्मा, श्री चोलेश्वर सिंह पटेल, डॉ राघवेंद्र बोहिदार, हलधर यादव, सुनील पटेल, पंकज मिश्रा एवं हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर रामभांटा के समस्त स्टाफ स्वास्थ्य कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING