Advertisement Carousel
Uncategorized

प्लेसमेंट कैम्प 3 मार्च को, फील्ड सेल्स एक्जीक्यूटिव पदों पर की जाएगी भर्ती


रायगढ़, / निजी क्षेत्र की रिक्तियों में प्लेसमेंट को बढ़ावा देने के लिए 3 मार्च 2022 को प्रात: 10:30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
प्लेसमेंट कैम्प में मेसर्स पेटिएम सर्विस प्रा.लि. 06 फ्लोर ब्लॉक 607 साकेत प्लाजा भाटापारा रायपुर में फील्ड सेल्स एक्जीक्यूटिव के लिए 25 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10 वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। उक्त पद में भर्ती पश्चात आवेदक को 13 से 15 हजार रुपये की सैलरी के साथ अन्य भत्ते दिए जायेंगे। संबंधित व्यक्ति के पास खुद की मोटर साईकिल एवं स्मार्ट फोन होना आवश्यक है। इच्छुक आवेदक समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ नियत तिथि एवं समय पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ में उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING