Advertisement Carousel
Uncategorized

विधायक प्रकाश नायक के आगमन को लेकर ग्रामीणों में दिखा उत्साह,गाँव-गाँव में हुआ अभूतपूर्व स्वागत


रायगढ़। जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे में पहुँचे विधायक प्रकाश नायक के आगमन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँव में उनका गर्मजोशी से स्वागत हो रहा है।अपने लाड़ले विधायक के प्रति कितना लोगों में स्नेह है और कितने आत्मीयता के साथ स्वागत करना चाह रहे है यह रविवार
की शाम जिले के पुसौर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम त्रिभौना में देखने को मिला जहाँ ग्रामीणों ने बाजेगाजे व भव्य आतिश बाजी के साथ अपने विधायक का अभूतपूर्व स्वागत किया।शाम 4 बजे जैसे ही विधायक ग्राम त्रिभौना पहुँचे वैसे ही उनके इंतजार में बैठे ग्रामीणों ने उन्हें फूल मालाओं लाद दिया।इसके पश्चात भव्य

आतिश बाजी के बीच बाजेगाजे के साथ उन्हें गाँव के बस्ती में स्वागत सत्कार के साथ लाया गया।यहाँ भी क्षेत्र के कांग्रेस
कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने उनका स्वागत कर उनके गाँव में आगमन के लिए खुशी जाहिर करते हुए आभार जताया।
ग्राम त्रिभौना के साथ साथ ग्राम पड़ीगाँव,तेलीपाली,मचिदा व नावापाली में भी विधायक प्रकाश नायक का कांग्रेस कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की ओर से अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर प्रमुख रुप से पुसौर क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि रोहित पटेल,व डोलेश्वर गुप्ता,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पुसौर किशोर कशेर,मुन्ना डनसेना,जनपद पंचायत सदस्य कैलाश पाइक,जगमोहन
क्लाइक,भुवनेश्वर साहू,दुर्गा प्रसाद,औरदा के सक्रिय कार्यकर्ता सुभाष चौहान पड़ीगाँव सरपंच सत्यनारायण प्रधान,त्रिभौना सरपंच राजब भोय,मंच संचालक प्रेम गुप्ता,सहित क्षेत्र के अन्य कार्यकर्तागण व ग्रामीणजनों की उपस्थिति रहीं।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING