Advertisement Carousel
Uncategorized

भोले मंदिर बेलादुला में श्रद्धालुओ ने चढ़ाया जल…

रुद्राभिषेक में समिति के अध्यक्ष समेत पदाधिकारीगण हुए शामिल

advertisement

रायगढ़ / बेलादुला भोले मंदिर में आज महाशिवरात्रि के
पावन पर्व पर क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आये,भोले मंदिर समिति के द्वारा कोविड 19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रमो को किया गया,सुबह से मंदिर के पंडित सोनू

महाराज द्वारा समिति के अध्यक्ष,पदाधिकारी और जजमानों के साथ रुद्राभिषेक से पूजन आरंभ किया गया उसके बाद लगातार श्रद्धालु कतारबद्ध जल चढ़ाने आये,भोग प्रसाद का वितरण भी किया गया ।


समिति के उपाध्यक्ष मनोज षड़ंगी ने बताया कि कोविड 19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए भोले मंदिर में विविध आयोजन किये गए भोग प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है,कोरोना काल के बाद लोगो में खास उत्साह है।बुधवार को सुबह 12 बजे से भंडारे का भी आयोजन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING