Advertisement Carousel
Uncategorized

केलो में जहरीला और अपशिष्ट मिलाने वाले श्याम और सिंघल फैक्ट्री पर कार्यवाही हो ?जिला प्रशासन जांच समिति बना अतिशीघ्र कार्यवाही करे अन्यथा सत्याग्रह होगा…..वन और सरकारी जमीन में बना अवैध नाला जिससे जहरीला पानी केलो में छोड़ा जा रहा?

रायगढ़ जिला ही नहीं अपितु सक्ति जिले के लिए विकास की कामधेनु और जीवनदायनी केलो नदी को अब सुरक्षित और संरक्षण करने की आवश्यकता है पहले तो जल संसाधन विभाग के षड्यंत्रकरियों ने इसमें मिलने वाले नालों और बरसाती पानी को उद्योगों को बेच डाला उसके बाद आप इसमें उद्योगों के जहरीले और अपशिष्ट को फेंका जा रहा है पर रायगढ़ जिले में इसके लिए प्रशासनिक जागृति का अलार्म नहीं बजते दिख रहा और यह स्लोगन “”केलो है तो कल है”” बस लुभावना दिखाया जाता रहा है।

रायगढ़ बचाओ-लड़ेंगे रायगढ़ के विनय शुक्ला,जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा के वासुदेव शर्मा, कामरेड शेख कलीमुल्ला,संघर्ष शील राजेश त्रिपाठी,अभिषेक चौहान,डी.डी शुभंकर,संतोष यादव,आदर्श श्रीवास,सुरेंद्र पटेल,नाथूलाल सिदार,ईनाम सिद्दीकी,सिद्धार्थ चौहान,खगेश पटेल,ऋषभ मिश्रा,अधिवक्ता जय प्रकाश जायसवाल,अनिल चीकू आदि ने संयुक्त रूप से आज फिर से कलेक्टर कार्यालय,रायगढ़ के जनदर्शन कार्यक्रम में घरघोड़ा राजस्व ब्लॉक और तमनार तहसील के अंतर्गत आने वाले श्री श्याम इस्पात और सिंघल फैक्ट्री जो कि ग्राम तराईमल में स्थापित है के द्वारा खुले आम वन विभाग और राजस्व विभाग की जमीन पर गुपचुप रूप से नाला बना कर उनके उद्योगों का जहरीला और औद्योगिक अपशिष्ट बहाया जा रहा है के प्रमाण जिला प्रशासन को सौंपकर कड़ी कार्यवाही हेतु आग्रह किया इस ज्ञापन में उल्लेख किया कि उक्त दोनों उद्योगों के द्वारा संयुक्त रूप से अवैध नाला का निर्माण कर उसमें जहरीला पानी और औद्योगिक अपशिष्ट छोड़ा जा रहा है जो कि आगे जाकर रायगढ़ जिले की जीवनदायिनी “”केलो नदी”” में मिल रहा है और इन दोनों फैक्ट्री के जहरीला पानी से “”केलो डैम”” का पानी भयंकर रूप से प्रदूषित हो रहा है। गौरतलब है जल संसाधन विभाग तो मौन है और मजे कि बात है कि प्रशासनिक तौर पर कोई भी मॉनिटरिंग नहीं होने के कारण उद्योगों की मनमानी से केलो डैम धीरे – धीरे फैक्ट्रियों के अपशिष्टों का जमा स्थल बनता जा रहा है जिसका पानी भी प्रदूषित,जहरीला और औद्योगिक अपशिष्ट परिपूर्ण होने के कारण जिले के खेतों और पेयजल की आपूर्ति में प्रदूषित पानी का उपयोग हो रहा है जिस पर अति शीघ्र अंकुश लगाया जाना आवश्यक है और जो कि जिला प्रशासन का दायित्व भी है।

advertisement

रायगढ़ बचाओ लड़ेंगे रायगढ़ के विनय शुक्ला,जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा के वासुदेव शर्मा,कामरेड शेख कलीमुल्ला,संघर्ष शील राजेश त्रिपाठी,अभिषेक चौहान,डी.डी शुभंकर,संतोष यादव,आदर्श श्रीवास,सुरेंद्र पटेल,नाथूलाल सिदार,ईनाम सिद्दीकी,सिद्धार्थ चौहान,खगेश पटेल,ऋषभ मिश्रा,अधिवक्ता जय प्रकाश जायसवाल,अनिल चीकू आदि ने कहा कि हमारी केलो नदी और डैम को सुरक्षित रखने हेतु जिला प्रशासन से जनहित में मांग है कि कड़ी कार्यवाही के दृष्टिकोण से अतिशीघ्र जांच समिति बना कर जिला प्रशासन उक्त स्थल का मुआयना करने की प्रयास करेगा तो संस्था के सदस्य उक्त स्थल पर ले जाने का दायित्व निभाएंगे पर प्रशासनिक कार्यवाही बरसात के पूर्व निर्धारित हो और कड़ी कार्यवाही की बाशर्तें मनसा बनाए।

रायगढ़ बचाओ लड़ेंगे रायगढ़ के विनय शुक्ला ने बताया कि संस्था और केलो महतारी के सपूत पहले प्रशासनिक कार्रवाई पर नजर रखेगी अन्यथा “केलो महतारी”” के हितकारी के सपूतों के साथ उद्योगों के अपशिष्ट और जहरीले पानी के प्रशासनिक अदृश्य स्थल पर जाकर सत्याग्रह करेगी और श्याम इस्पात और सिंघल फैक्ट्री की पोल खोलेगी और भविष्य में वे सभी उद्योग जो “केलो नदी”” को प्रदूषित कर रहे हैं की पोल नगाड़े बजा कर खोलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING