Advertisement Carousel
Uncategorized

ढिमरापुर में ‘हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट ट्रेड फेयर’ का भव्य आगाज़ स्वदेशी कला और संस्कृति का अनूठा संगम भाजपा महामंत्री विकास केडिया ने फीता काटकर किया शुभारंभ |गणेश पूजन के साथ शुरू हुई प्रदर्शनी…

रायगढ़:-शहर के ढिमरापुर क्षेत्र में होंडा शोरूम के सामने हस्तशिल्प और हथकरघा के प्रेमियों के लिए हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट ट्रेड फेयर का शुभारंभ किया गया है। स्वावलम्बी भारत और आत्मसम्मान की पहचान’ के ध्येय वाक्य के साथ सजी इस भव्य पारिवारिक प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा महामंत्री विकास केडिया, पार्षद अमृत काटजू एवं अय्यूब अली ,भाजयुमो जिला मंत्री अंकित मिश्रा, मंडल भाजयुमो अध्यक्ष खगेश देवांगन, भाजयुमो नेता अमन वैष्णव एवं भाजपा कार्यकर्ता रेमंत बहादुरकी गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा प्रथम पूजनीय भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के साथ की गई। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रदर्शनी के आयोजकों ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य स्थानीय लोगों को किफायती दरों पर देश के कोने-कोने की प्रसिद्ध वस्तुएं उपलब्ध कराना है। ढिमरापुर के मुख्य मार्ग पर यह प्रदर्शनी न केवल खरीदारी का माध्यम है, बल्कि भारतीय कला और शिल्प को बढ़ावा देने का एक सशक्त मंच भी है।इस प्रदर्शनी में एक ही छत के नीचे पूरे भारत की झलक देखने को मिल रही है, जहाँ मेरठ की मशहूर खादी शर्ट और पैंट के साथ-साथ खादी की बेडशीट्स उपलब्ध हैं। साड़ियों के शौकीनों के लिए यहाँ बंगाली, बनारसी और भागलपुरी साड़ियों का बेहतरीन संग्रह मौजूद है, तो वहीं झांसी और पिलखुवा की उत्कृष्ट बेडशीट्स घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए उपलब्ध कराई गई हैं। कला प्रेमियों के लिए सहारनपुर के नक्काशीदार लकड़ी के आइटम और खुर्जा की मशहूर क्रोकरी आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। आधुनिक फैशन के लिए बॉम्बे के फैंसी टॉप, लेटेस्ट ज्वेलरी और जयपुर की पारंपरिक चूड़ियों का बड़ा स्टॉल लगाया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के लिए शुद्ध आदिवासी जड़ी-बूटियां भी यहाँ मिल रही हैं। ढिमरापुर के मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण पहले ही दिन से यहाँ ग्राहकों का भारी उत्साह देखा जा रहा है, जो भारतीय कारीगरों के हुनर को करीब से देख और खरीद रहे हैं।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING