Advertisement Carousel
Uncategorized

बारहवीं बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिवस डीईओ आदित्य ने महापल्ली व लोइंग परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण परीक्षा केन्द्रों में व्यवस्थित रूप से हो रहा परीक्षा का संचालन


रायगढ़ / माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ द्वारा कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2 मार्च से प्रारंभ हो चुकी हैं जो आगामी 30 मार्च तक चलेगी। वर्तमान में कोरोना संक्रमण की दर कम होने के कारण माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों की ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया था। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए परीक्षा केन्द्रों की संख्या में वृद्धि करते हुए जिले में 400 परीक्षा केन्द्र बनाए हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप रायगढ़ जिले में परीक्षा की संपूर्ण तैयारी पूर्ण कर परीक्षा केन्द्रों की सतत् निगरानी के लिए कलेक्टर रायगढ़ द्वारा 09 जिला स्तरीय उडऩदस्ता दलों का गठन किया गया था, जिसके अंतर्गत दल क्रमांक 2 जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.पी.आदित्य की अगुवाई में जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री रमेश देवांगन, श्रीमती नीता पटेल, श्रीमती ज्योति मेहर की टीम द्वारा बारहवीं बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिवस जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक लोइंग एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली रायगढ़ के परीक्षा केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया गया।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING