Advertisement Carousel
Uncategorized

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर शहर में विजुअल पुलिसिंग को बढ़ावा, कोतवाली पुलिस की देर शाम सघन फुट पेट्रोलिंग….सीएसपी मयंक मिश्रा ने जवानों के साथ प्रमुख बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा…

*23 जून, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी तथा नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर कल शाम कोतवाली पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक फुट पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान सीएसपी श्री मयंक मिश्रा ने स्वयं पुलिस बल के साथ पेट्रोलिंग कर जवानों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच तथा असामाजिक गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

फुट पेट्रोलिंग एसआई ऐनु देवांगन एवं एएसआई गौतम ठाकुर के नेतृत्व में हटरी बाजार, मॉल के सामने मुख्य मार्ग, न्यू मार्केट, गौरीशंकर मंदिर मार्ग, सराफा बाजार, सब्जी मार्केट तथा बड़पारा क्षेत्र में की गई। बड़पारा शराब भट्ठी के पास मौजूद संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर वाहनों की जांच की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने संजय कॉम्प्लेक्स, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक, रेलवे स्टेशन, सत्तीगुड़ी चौक, बैकुंठपुर एवं राजीव नगर वार्डों के अंदर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

advertisement

पेट्रोलिंग के दौरान सुनसान स्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अड्डेबाजी कर रहे युवकों तथा शराबखोरी एवं झगड़ा-विवाद की प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस द्वारा नागरिकों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

रायगढ़ पुलिस द्वारा विजुअल पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिदिन अलग-अलग थाना क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों में पैदल पेट्रोलिंग कर बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है, जिससे आमजन में सुरक्षा का विश्वास और अपराधियों में पुलिस का भय बना रहे।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश—

*“विजुअल पुलिसिंग के माध्यम से शहर के प्रत्येक क्षेत्र में पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है। असामाजिक तत्वों, अड्डेबाजी, शराबखोरी और शांति भंग करने वाले व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING