Advertisement Carousel
Uncategorized

खेल मैदान से राष्ट्रीय मंच तक, पुसौर की युवा प्रतिभाओं ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव…राष्ट्रीय खेल दिवस पर 200 विद्यार्थियों ने दिखाया खेल कौशल, राष्ट्रीय ट्रैक एवं रोड साइक्लिंग प्रतिभाओं का हुआ सम्मान….

रायगढ़ 30 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पुसौर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 200 विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।


कार्यक्रम की शुरुआत महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। भारतीय हॉकी में उनके योगदान और खेल के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं प्रतिबद्धता को याद करते हुए उन्हें युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया|

advertisement


इस दौरान 100 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, हॉकी और रस्साकशी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा और टीम भावना का प्रदर्शन किया। हॉकी प्रतियोगिता में शासकीय UUCH माध्यमिक विद्यालय, रेंगालपाली विजेता रहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में पुसौर विकासखंड की अंतरा सारथी, मिहिर पटेल एवं तनिषा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। तीनों प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय ट्रैक एवं रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर साइक्लिंग के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों से पुसौर का गौरव बढ़ाया है।
कार्यक्रम में श्री सुभाष ठाकुर, एचओपी, एनटीपीसी लारा; श्री एम. श्रीनाथ, जीएम (ओएंडएम); श्री हेमंत पावगी, जीएम (प्रोजेक्ट्स); तथा श्री भुवनेश्वर पटेल, बीईओ, पुसौर सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों के उत्साह और खेल भावना की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास, अनुशासन एवं दृढ़ता के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING