Advertisement Carousel
रायगढ़

खेल में अच्छे प्रदर्शन पर ध्यान में केंद्रित होना जरूरी -प्रकाश नायक

सुरसी क्रिकेट प्रतियोगिता में अपनी बातों को खिलाड़ियों से साझा किया रायगढ़ विधायक ने

रायगढ़।ज़िले के सरिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुरसी में आयोजित युवा विकास समिति एसपीएल 2021 के समापन अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने अपने समय की बातों को खिलाड़ियों से साझा किया।उन्होंने कहा कि हमारे समय में प्रायः ड्यूज बाल क्रिकेट मैच हुआ करते थे।उस दौरान मैच जीतने से कहीं ज़्यादा खेल के प्रदर्शन पर ध्यान
केंद्रित हुआ करता था।अच्छे खेल के प्रदर्शन को लेकर दर्शकों की तरफ से वाहवाही मिलना किसी खिलाड़ी के लिए बहुत खास होता है।किसी भी प्रतियोगिता
में हार-जीत लगा रहता है पर अच्छे खेल प्रदर्शन पर हर खिलाड़ी का ध्यान होना चाहिए यही उसके लिए महत्वपूर्ण होता है उन्होंने यह भी कहा कि पहले
और आज के खेल प्रतियोगिता में बहुत अंतर आ गया है।इस मौक़े पर विधायक ने विजेता टीम रेड़ा व उपविजेता टीम अमुर्रा को नगद राशि व ट्रॉफी से
पुरस्कृत कर उन्हें बधाई दी। उल्लेखनीय है कि सरिया क्षेत्र में महानदी किनारे बसें ग्राम सुरसी में
हर वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होता है।इस साल भी यहाँ आयोजन किया गया जिसमें करीब 2 दर्जन टीमों ने हिस्सा लेकर अपना प्रदर्शन किया।मंगलवार की शाम इस प्रतियोगिता का समापन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि विधायक प्रकाश नायक थे।विशिष्ट अतिथि में सरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव पातर,जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक,विधायक प्रतिनिधि पदमन प्रधान व नरेश साहू,वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता अरुण शर्मा,बुद्धदेव प्रधान,सतीश पाढ़ीग्राही,कृष्णचंद्र प्रधान थे।कार्यक्रम में मंच संचालन मनोज साहू संयुक्त सचिव जिला कांग्रेस द्वारा किया गया।युवा विकास समिति के अध्यक्ष विजय नायक,प्रदीप साहू,दयासागर साहू,केदार देहरी,व विवेक सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING