Advertisement Carousel
Uncategorized

ऑपरेशन आघात में खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर कार्यवाही, 20 लीटर महुआ शराब और बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार, ₹34 हजार की संपत्ति जब्त….रानीसागर ओवरब्रिज के नीचे रजघटा मोड़ पर ग्राहक का इंतजार कर रहा था आरोपी….

*रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026*। रायगढ़ जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे *“ऑपरेशन आघात”* के तहत खरसिया पुलिस ने 20 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 4,000 रुपये कीमत की महुआ शराब और शराब बिक्री में प्रयुक्त होंडा लिवो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BA 9181, जिसकी कीमत करीब 30,000 रुपये जब्त की है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 34,000 रुपये है। आरोपी चुरामणी डनसेना, पिता स्वर्गीय गुलाब डनसेना 29 साल, निवासी भदरीपाली, खरसिया के विरुद्ध थाना खरसिया में धारा 34(2) एवं 59-क आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव को मुखबिर से सूचना मिली कि रानीसागर ओवरब्रिज के नीचे रजघटा मोड़ के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर महुआ शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया। मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तीन पारदर्शी प्लास्टिक पन्नियों में भरी करीब 20 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की।

advertisement

एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में क्षेत्र में अवैध शराब सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखकर कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक महेंद्र खरे, रामनाथ बनर्जी तथा आरक्षक सत्यानारायण सिदार और हेमलाल सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING