Advertisement Carousel
Uncategorized

स्तन कैंसर चिकित्सा को सशक्त बनाने, मित्तल अस्पताल की पहल सराहनीय:- ओपी….

रायपुर :- राजधानी रायपुर में आज स्तन कैंसर के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम “स्तन कैंसर अपडेट 2026 – स्तन कैंसर चिकित्सा के भविष्य को सशक्त बनाना” का आयोजन किया गया। इस दौरान वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी भी शामिल हुए। यह सराहनीय पहल मित्तल अस्पताल, रायपुर द्वारा की गई है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्तन कैंसर के उपचार के भविष्य को सशक्त बनाना और चिकित्सकों को स्तन कैंसर की पहचान, उपचार और शोध में आ रहे नवीनतम बदलावों से अवगत कराना था। कार्यक्रम में प्रदेश के प्रख्यात कैंसर विशेषज्ञों, सर्जन और चिकित्सकों ने स्तन कैंसर की समय पर पहचान, आधुनिक शल्य चिकित्सा, प्रतिरक्षा उपचार, लक्षित उपचार और मरीजों की बेहतर देखभाल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने अनुभव और विचार साझा किए। इस अवसर पर आयोजकों और मित्तल अस्पताल के सभी चिकित्सकों एवं पूरी टीम को इस जन-जागरूकता और ज्ञानवर्धक पहल के लिए ओपी चौधरी ने हार्दिक बधाई दी। इस तरह के आयोजन न केवल चिकित्सकों के ज्ञान को नया करते हैं, बल्कि समाज में कैंसर के प्रति फैले भय को दूर कर समय पर जाँच और इलाज के लिए प्रेरित भी करते हैं।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING