
खरसिया के सदस्य पत्रकार साथियों ने विगत दिनों स्थानीय भाजपा नेत्री के द्वारा महिला पत्रकार पूजा जयसवाल के घर घुस कर उनसे मारपीट करने के मामले में Sdop खरसिया को एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा।साथ ही उक्त घटना के दोषियों के विरुद्ध यथाशीघ्र उचित कार्यवाही करने की मांग की।ज्ञात हो कि महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट करने की घटना को लेकर पत्रकार जगत में गहरी नाराजगी है ।ज्ञापन देने वाले पत्रकारों ने स्पष्ट किया कि शीघ्र कार्यवाही न होने पर नगर के पत्रकार करेंगे खरसिया चौंकी के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी खरसिया पुलिस प्रशासन की होगी।
