Advertisement Carousel
Uncategorized

अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर के नेतृत्व में रायगढ़ जिला काँग्रेस कार्यालय में डिजिटल सदस्यता अभियान की महत्त्वपूर्ण बैठक

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर का संगठनात्मक डिजिटल सदस्यता अभियान की महत्वपूर्ण बैठक लेने के लिए एक दिवसीय रायगढ़ आगमन हुआ। अन्य पिछड़ा वर्ग के रायगढ़ शहर जिलाध्यक्ष संजय देवांगन एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष बबलू साहू के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।

advertisement

अपने निर्धारित समय से विलंब में पँहुचे अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर का सुबह से ही रायगढ़ जिले के प्रकोष्ठ पदाधिकारियों ने पलकपावड़े बिछाकर इंतजार किया। फिर भी किसी के मन में हताशा का नामों निशान नहीं था। सब लोग बेसब्री से अपने प्रदेशाध्यक्ष का इंतजार करते रहे। जैसे ही चौलेश्वर चंद्राकर का काफिला जिला काँग्रेस कार्यालय पहुंचा गगन चुम्बी नारों से गुंजयमान हो गया।

प्रदेशाध्यक्ष का रायगढ़ की संस्कृति के अनुरूप स्वागत सत्कार किया गया। ततपश्चात जिला काँग्रेस कार्यालय के सभा हाल में मंचासीन करवाया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अन्य पिछड़ा वर्ग के रायगढ़ ग्रामीण जिलाध्यक्ष बबलू साहू ने किया। मंचासीन अतिथियों का फूल मालाओं से बारी बारी स्वागत किया गया। चूँकि विलंब हो चुका था तो स्वागत कार्यक्रम के पश्चात एक एक कर मंचासीन अतिथियों द्वारा काँग्रेस पार्टी की उपलब्धियों, योजनाओं के बारे में अपनी बात कही।

डिजिटल सदस्यता अभियान की महत्ता को सभी को बताया, साथ ही बीजेपी पर जमकर गरजे चौलेश्वर चंद्राकर

बैठक को छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में माननीय भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली काँग्रेस पार्टी की सरकार लगातार आम जनता को ध्यान में रखकर नित नई योजनाएं संचालित कर रही है। जिससे प्रदेश की जनता को लाभ मिल रहा है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए भी हमें जोर देने की जरूरत है जिससे नए लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराते हुए उन्हें भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रेरित करना होगा। जिसकी शुरुआत हो चुकी है। पहले सदस्यता अभियान चलाया गया। अब उसी का डिजिटल सदस्यता अभियान के माध्यम से काँग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन जन तक लेकर जाएंगे और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। उसके बाद चौलेश्वर चंद्राकर ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। देश में अराजकता का माहौल बना कर चुनाव जीत रहे हैं। जबकि हकीकत ये है कि देश की संरक्षित संपत्ति औने पौने दामों पर अपने चहेतों को बेचने का काम बीजेपी कर रही है।

आप दोनों खुशकिस्मत हैं जो कि आप लोगों को चौलेश्वर चंद्राकर जैसे ऊर्जावान प्रदेशाध्यक्ष मिला- अनिल शुक्ला

बैठक को जिला काँग्रेस कमेटी के रायगढ़ शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने भी संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के इस साल के बजट की जमकर तारीफ की और कहा कि शायद ही छत्तीसगढ़ के इतिहास में ऐसा साहसिक, जनहितकारी, जनता की इच्छाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट और कभी छत्तीसगढ़ की जनता के लिए किसी ने लाया हो। मैं धन्यवाद देता हूँ भूपेश बघेल जी को जिन्होंने बीजेपी के द्वारा बंद किए गए कर्मचारियों के पेंशन को फिर से शुरू करने का ऐलान किया। इसके बाद उन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर का रायगढ़ की सरजमीं पर हार्दिक स्वागत किया। अनिल शुक्ला ने कहा कि आप दोनों (संजय देवांगन-बबलू साहू) बहुत ही खुशनसीब हैं जो आप दोनों को चौलेश्वर चंद्राकर जैसे कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में प्रदेशाध्यक्ष मिला। जो हमेशा करने में विश्वास करते हैं। लेकिन एक बात है कि जो इनकी कसौटी पर खरा नहीं उतरा, मतलब जो अपने कार्य भार के प्रति सजग नहीं है वो समझ ले कि उसकी छुट्टी तय है। क्योंकि चौलेश्वर हमेशा चुस्त दुरुस्त कार्य को प्राथमिकता देते हैं। जिसके लिए आप लोगों को भी अपनी सजगता को लगातार बढ़ाना होगा। आज हम लोग सब यहाँ काँग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे डिजिटल सदस्यता अभियान के बारे में चर्चा करने के लिए एकत्रित हुए हैं। लिहाजा मैं उस महत्त्वपूर्ण मुद्दे पर आता हूँ और आप सभी से कहना चाहता हूँ कि अगर हमें काँग्रेस पार्टी को छत्तीसगढ़ में फिर से सत्ता में लाना है तो अभी से सभी कार्यकर्ताओं को कमर कसनी पड़ेगी। क्योंकि कल के चुनाव नतीजों को आप सभी ने देखा होगा। किस प्रकार सारे झुकाव, विरोधों के बावजूद विघटनकारी ताक़तों ने पुनः सत्ता को हथिया लिया। इसके लिए हमें काँग्रेस की सोच को आमजन के मन में बैठाना है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को काँग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाना है।

बैठक का आभार व्यक्त अन्य पिछड़ा वर्ग के रायगढ़ जिलाध्यक्ष शहर संजय देवांगन ने करते हुए कहा कि कला संस्कृति की पावन भूमि रायगढ़ में पधारे हुए हमारे मंचासीन अतिथियों का मैं तहेदिल से धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूँ।

आज के इस कार्यक्रम में विशेष रूप से नयना गवेल, अशरफ खान, शेख सलीम नियारिया, पुरषोत्तम चंद्राकर, बृजमोहन साहू, रेखा वैष्णव, मनोज गवेल, नितेश यादव बाबा, रमेश कुमार भगत, गोविंद साहू, मनोज सागर, पंकज पटेल, दुर्गा पटेल, संतोष ढीमर, दुष्यंत देवांगन, मनोज साहू, मुकेश पटेल, देव साहू, वीरू गुप्ता, अनिल विश्वकर्मा, सुरेश कुमार साहू, राजेश कुमार पटेल, पुश यादव, अशोक सोनी, आशीष इजारदार, संदीप अग्रवाल, अवध डनसेना, गौतम प्रधान, शेख़ ताज़ीम, यतीश गांधी, मो. रज्जाक खान, शैलेश मनहर, मोनू राठौर, सम्पत पटेल, गिरधारी मालाकार, सतीश मानिकपुरी, घासीदास महंत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING