Advertisement Carousel
Uncategorized

संपत्ति कर हॉफ- यूजर्स चार्ज माफ सहित 4 सूत्रीय मांग को लेकर शिव सेना ने सौपा ज्ञापन


रायगढ़। संपत्ति कर हॉफ यूजर्स चार्ज माफ के साथ ही चार सूत्रीय मांगों को लेकर शिव सेना ने नगर निगम में महापौर को ज्ञापन सौपा। शिव सेना के प्रदेश कार्य समिति सदस्य विमल महंत व जिला अध्यक्ष अमित विश्वास के नेतृत्व में शिव सैनिक आज महापौर जानकी काटजू को ज्ञापन सौपे। शिव सेना ने दिए गए ज्ञापन में कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा व नगरीय निकाय चुनाव

में शहरी क्षेत्रों में सम्पत्ति कर आधा करने का वादा किया था। इस बजट में संपत्ति कर हॉफ करने का प्रावधान लाकर चुनावी वादे को पूरा करते हुए आम जनता को राहत देने का काम करे। इसके साथ ही यूजर्स चार्ज को माफ करने व जलकर में लगने वाले 25 प्रतिशत सरचार्ज को कम करने की भी शिव सेना ने मांग की है। वहीं जेल परिसर में निर्मित निगम मद व मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के शॉपिंग काम्प्लेक्स सहित अन्य निगम के शॉपिंग काम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार के लिए भी बजट में प्रावधान रखा जाए। ज्ञापन देने के दौरान प्रमुख रूप से शिव सेना नगर अध्यक्ष अशोक मेश्राम, विजय महंत, रिक्की विश्वास, प्रकाश ठाकुर, अंकित सराफ, विनोद चौहान, पिंटू यादव, राकेश दास, राजीव साव सहित अन्य शिव सैनिक उपस्थित थे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING