Advertisement Carousel
रायगढ़

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं पुत्र अबीर त्रिपाठी को विश्वासगढ़ चर्च रायगढ़ की विनम्र श्रद्धांजलि

चर्च में हुई विशेष प्रार्थना सभा व पं.दीनदयाल गार्डन में कैंडल जला दी गई श्रद्धांजलि

रायगढ़ :- मणिपुर आतंकी हमले में शहीद हुए शहर के होनहार कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पत्नी अनुजा त्रिपाठी,एवं पुत्र अबीर त्रिपाठी की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए विश्वासगढ़ चर्च रायगढ़ में 16 नवंबर की शाम 6 बजे विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन कर,कैंडल जलाकर विश्वासगढ़ चर्च परिवार रायगढ़ द्वारा विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विश्वासगढ़ चर्च परिवार ने विशेष प्रार्थना सभा के पश्चात शोकाकुल त्रिपाठी परिवार को उनके निवास स्थान पर सांत्वना प्रदान करते हुए भेंट कर चर्च की ओर से संवेदना पत्र भी भेंट किया। चर्च में आयोजित इस विशेष प्रार्थना सभा में विश्वासगढ़ चर्च परिवार रायगढ़ ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पत्नी अनुजा त्रिपाठी, पुत्र अबीर त्रिपाठी की आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त त्रिपाठी परिवार को दुख की इस बेला में संबल प्रदान करते हुए इस दारुण दुःख को सहने की असीम धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से विशेष प्रार्थना की।छत्तीसगढ़ डायोसिस के कोषाध्यक्ष एवं सचिव विश्वासगढ़ चर्च श्री सुशील कुमार गुप्ता ने माओवादियों के इस कायरतापूर्ण हमले की निंदा करते हुए, त्रिपाठी परिवार की इस महान शहादत को नमन करते हुए कहा कि, “समूचा शहर व विश्वासगढ़ चर्च परिवार,शहर के त्रिपाठी परिवार की इस अमर शहादत को कभी नहीं भूलेगा”।वहीं रेव्ह सोमेंदु अधिकारी, पास्टर राजेश लाल,श्री अविनाश भगत, व श्री राजेश डेनियल ने कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को नमन करते हुए कर्नल विप्लव त्रिपाठी को समूचे रायगढ़ शहर का गौरव बताया और शहीद हुए पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विश्वासगढ़ चर्च रायगढ़ में आयोजित इस विशेष प्रार्थना सभा में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड नंबर 30 के पूर्व पार्षद श्री मुक्तिनाथ बबुआ,गणमान्य नागरिक श्री आशीष रंगारी,केलोभूमि अखबार के प्रधान संपादक श्री आलोक पांडेय,हल्ला बोल वेब पोर्टल के संपादक श्री अमित पांडेय, वरिष्ठ नागरिक श्री रितेश कुमार वैद्य,श्री राजेंद्र तिवारी सहित विश्वासगढ़ चर्च परिवार से रेव्ह सोमेन्दु अधिकारी, पास्टर राजेश लाल डीकन अजय लाल अविनाश भगत, राजेश डेनियल,श्रीमती अंजना भगत, श्रीमती एस.पी. लाल, विजयलाल, शिरीष भगत, प्रणय वाणी, छवी मसीह,लावण्या तिवारी,श्रीमती अर्चना आगर, श्रीमती सुषमा रोजर लाल, अरविन्द लाल,जयश भगत, माईकल दास, सुदीप महतो, जितेन्द्र राय, निलम मिंज, विवेक लाल, अभिषेक गुप्ता, आशीष कुशल, प्रतिभा तांडी, रूनझुन वाणी,अमन प्रकाश, सौरभ लाल, सुमित लाल, मालिनी गुप्ता,रचना भगत,श्रीमती आर किन्डो, एम राय,श्रीमती शोभा मसीह, गुरुलाल साहू,रंजू मेहर, श्रेष्ठवत किन्डो,जयश लाल, बंसत टाइटस, बंसत मिंज, पी के राउत, सोनू मसीह, प्रवेश दास,आदि की उपस्थिति रही*

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING