Advertisement Carousel
रायगढ़

40 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी भेजा गया रिमांड पर

अवैध शराब की सूचना पर ग्राम कंडोला में सरिया पुलिस की कार्रवाई

 

advertisement

रायगढ़ । दिनांक 16/11/2021 को थाना प्रभारी सरिया निरीक्षक विवेक पाटले के नेतृत्व में स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम कंडोला डिपापारा में 40 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा गया है, जिसे आबकारी एक्ट के प्रकरण में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया ।

दिनांक 16/11/2021 के शाम मुखबिर सूचना पर थाना सरिया के सहायक उप निरीक्षक माधव साहू के हमराह आरक्षक राजकुमार साव, मोहन लाल पटेल, महादेव बंजारा, दिलीप कुमार बंजारा के साथ शराब रेड कार्यवाही के लिए ग्राम कंडोला रवाना हुए । पुलिस टीम डीपापारा एवं बस्ती के बीच रास्ते में छिपकर मुखबिर द्वारा बताये गये व्यक्ति के आने का इंतजार की शाम करीब 19:00 बजे संदेही *सूरज कुमार सिदार पिता अजीत राम सिदार उम्र 39 वर्ष साकिन कंडोला डीपापारा* का एक लकडी के डंडे के दोनों तरफ 20-20 लीटर के जरीकन में कंधे में ऊठाकर लाते दिखा जिसे पकडे । संदेही के कब्जे से 20-20 लीटर के जरीकन में भरा 20-20 लीटर कुल *40 लीटर महुआ शराब* मिला, पूछताछ करने पर सूरज कुमार सिदार शराब को बिक्री के लिये लेकर आना बताया । आरोपी के विरूद्ध धारा- 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर ‍रिमांड पर भेजा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING