Advertisement Carousel
Uncategorized

महाविद्यालयो में ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर

रायगढ़ /

advertisement

 एन एस यु आई के  जिलाध्यक्ष आरिफ हुसैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ व छात्रों ने  माननीय उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल जी को ज्ञापन सौंपा,  मंत्री जी ने छात्र नेताओं और छात्रों से इस विषय पर लंबी चर्चा की व छात्रों का मत जाना, साथ ही जल्द से  जल्द ही उचित निर्णय लेने का आश्वासन भी दिया,यह जानना लाजमी है कि एन एस यु आई पूरे प्रदेश में छात्रों के इस मांग को लेकर

आवाज उठा रही है और सभी यूनिवर्सिटी का घेराव भी कर रही है कुछ दिनों पहले रायगढ़ में भी हजारो छात्रों ने यूनिवर्सिटी का घेराव करके ज्ञापन सौंपा था हमेशा की तरह आज भी एन एस यु आई छात्रों के साथ है दो दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को भी ज्ञापन दिया था,इसी क्रम में आज रायगढ़ में भी उच्च शिक्षा मंत्री जी को ज्ञापन सौंपा गया,ज्ञापन देने में प्रमुख रूप से  साकिब अनवर, लोकेश देवांगन, आरिफ नियरिया, जग्गू ठाकुर, राजा खान, गौरव साव, शेख उबैद, मो. हसन, नेमिश, अशोक, अरशद, अखिल, निखिल, पुष्पेंद्र, केतन, अन्य साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING