Advertisement Carousel
Uncategorized

अग्रसेन भवन बैठक में सैकड़ों की संख्या में शामिल हुई सर्वसमाज की महिलाएं….भगवा साड़ी और पगड़ी में दिखेंगी रामनवमी शोभायात्रा में महिलाएं

advertisement

रायगढ़ / पूरे रायगढ़ नगर में रामनवमी को लेकर हर जगह उत्साह का माहौल है।10 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर रायगढ़ नगर में भव्य और विशाल शोभायात्रा निकाली जावेंगी।जिसके लिए तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गयी है।इसवर्ष यात्रा में नई नई झाँकीया मंगाई गई है।जो यात्रा में आकर्षण का केंद्र होगा।पूरे नगर तो झंडे,तोरण,बैनर से दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।इसी कड़ी में बुधवार को स्थानीय अग्रसेन भवन में रामनवमी के संबंध में नगर के सर्वसमाज और सभी दल व संस्थाओं की महिलाओं की एक बैठक आयोजित की गई।जिसमें सैकड़ो की संख्या में


महिलाओं ने हिस्सा लिया।वे रामनवमी को लेकर काफी उत्साहित नजर आयी। महिलाओं ने शोभायात्रा में पुरुषों से अधिक उपस्तिथि का आयोजन समिति को भरोसा दिलाया।
बैठक में महिलाओं ने शोभायात्रा में भगवा साड़ी और पड़गी पहनने की योजना बनाई।दो वर्ष बाद निकलने वाली रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर हर वर्ग में कौतूहल बना हुआ है।बैठक में आयोजन समिति से आशीष ताम्रकार,प्रदीप गर्ग,पवन

शर्मा,आशीष यादव,प्रवीण दृवेदी,प्रकाश निगानिया,नरेंद्र ठेठवार,ओमकार तिवारी शामिल थे।महिलाओं में मुख्य रूप से पूजा चौबे, बरखा सिंह, अरुणा मेश्राम, संजुक्ता सिंह राजपूत, परमेश्वरी केशरवानी, लक्ष्मी अग्रवाल, ललिता पटेल, अनुपमा दुबे, भारती दुबे, सरिता दुबे, सुधा मिश्रा, लता पांडेय, विभा उपाध्याय, ललिता वाणी, चंपा तिवारी, सरस्वती,कृष्णा नामदेव, गीतिका नामदेव, दिव्या नामदेव, मोनिका नामदेव, किरण पटवा, भारती पांडेय, अनिता पांडेय, आरती सिंह, योगिता शुक्ला, हेमलता मिश्रा, यशवंती पिंकी पंडा, ममता जेना, कोमल केशरवानी, बीना चौहथा, सुनीता साहू, बीना शर्मा, सरोज अग्रवाल, सरोज शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING