Advertisement Carousel
Uncategorized

बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में पूर्व विधायक को आजीवन कारावास की सजा मुकर्रर…ड्राइवर क्यों हुआ बाइज्जत बरी पढ़िए पूरी ख़बर…

देखिए वीडियो

रायगढ़…बृजराजनगर(ओडिशा)के पूर्व विधायक अनूप साय को दोहरे हत्याकांड के छः साल पुराने मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई है।वहीं इस मामले में अनूप साय का ड्राइवर वर्धन टोप्पो साक्ष्य के अभाव में बाइज्जत बरी हो गया है।

advertisement


बता दें की 6मई 2016 को सम्बुलपुरी के जंगल में दो महिलाओं की लाश मिली थी।पुलिस की जांच में पता चला की दोनों मृतिका मां बेटी हैं।और बृजराजनगर की रहने वाली हैं।तकरीबन 4 साल तक चली पुलिस की तफ़्तीश में इस

मामले में कुछ खास सफलता मिल नही पाई थी।लेकिन 13 फ़रवरी 2020को तत्कालीन एसपी संतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस को बड़ी सफ़लता मिली।13फरवरी 2020को

चक्रधरनगर टीआई विवेक पाटले ने इस बहुचर्चित मामले से पर्दा उठाते हुए बृजराजनगर के पूर्व विधायक अनूप साय को ओडिशा से गिरिफ्तार किया।तकरीबन दो साल तक रायगढ़ कोर्ट में चले इस मामले में आखिरकार आज कोर्ट ने अनूप

साय को आजीवन कारावास की सजा तजवीज किया है।साक्ष्य छुपाने के आरोप में भी अनूप साय को 7साल की सजा अलग से सुनाई गई है।वहीं इस पूरे मामले में अनूप साय के ड्राइवर वर्धन टोप्पो को साक्ष्य के अभाव में बाइज्जत बरी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING