Advertisement Carousel
Uncategorized

”अभिव्यक्ति“ एप्प के यूजर रजिस्ट्रेशन में जशपुर जिला पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम

जशपुरनगर (रमेश शर्मा)

advertisement

महिला/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु निर्मित ”अभिव्यक्ति“ एप्प के यूजर रजिस्ट्रेशन में जशपुर जिला पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है. आदिवासी बहुल जिले में इस एप्प को लेकर पुलिस की टीम ने व्यापक प्रचार प्रसार करने से

जशपुर जिले से वर्तमान में कुल 2305 यूजर रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं.पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल का कहना है कि अभिव्यक्ति एप्प महिला सुरक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण एप्प है.एवं इस पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है,

उन्होंने बताया कि अभिव्यक्ति एप्प पर बिना थाना गये, सीधे ऑनलाईन शिकायत दर्ज कराकर निराकरण की स्थिति को भी देखा जा सकता है.
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ राज्य की महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा के लिये छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा ”अभिव्यक्ति एप्प“ लॉंच किया गया है, उक्त एप्प में वर्तमान में जिला जशपुर से कुल 2305 यूजर रजिस्ट्रर्ड हैं, जो पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के अन्य जिलों से सर्वाधिक प्रथम स्थान पर है। उक्त एप्प के माध्यम से महिलायें/बालिकायें बिना थाने गये अपनी शिकायत ऑनलाईन कहीं से भी दर्ज करा सकती हैं एवं निराकरण की स्थिति ऑनलाईन देख सकते हैं।


जशपुर जिले में पुलिस प्रशासन महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु लगातार प्रयासरत है तथा जिले के विभिन्न स्कूलों, छात्रावास, सार्वजानिक स्थल, साप्ताहिक बाजार, प्रशिक्षण केन्द्र, अस्पताल, विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठान, शिक्षण संस्थानों एवं ग्रामों में चौपाल लगाकर नियमित रूप से उक्त एप्प का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि अभिव्यक्ति एप्प के संचालन हेतु यूजर को सर्वप्रथम अपने स्मार्टफोन में प्ले स्टोर में जाकर अभिव्यक्ति एप्प को इंस्टाल करना होगा, उसके पश्चात् रजिस्ट्रेशन हेतु एप्प में साईन इन करते हुये अपना मोबाईल नंबर डालना है, ओ.टी.पी. आयेगा उसे एप्प में डालना है और व्हेरीफाई ओ.टी.पी. बटन को दबाना है, जिससे रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी साथ ही दिए गए बारकोड को स्कैन कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जिला पुलिस ने महिलाओं को लेकर विशेष सेल का गठन कर इस दिशा में जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है. इसके साथ अपील कर सभी महिलाएं एवं बालिकाओं को अपने स्मार्टफोन में ”अभिव्यक्ति“ एप को डाउनलोड कर अपना रजिस्ट्रेशन कराने की समझाइश दी जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING