Advertisement Carousel
रायगढ़

मार्निंग वाक पर महिला से छेड़खानी, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर

रायगढ़ । आज दिनांक 18/11/2021 को थाना कोतवाली में महिला द्वारा कोतरारोड़ दशरथ पान ठेला में रहने वाले विवेक यादव द्वारा छेड़खानी और मारपीट की धमकी दिये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । पीड़िता के लिखित आवेदन पर महिला विवेचक प्रधान आरक्षक समुंद रनकर द्वारा आरोपी के विरूद्ध धारा 354, 354(घ), 506 भादवि का अपराध दर्ज किया गया है । अपराध दर्ज के बाद तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर, हमराह स्टाफ के साथ आरोपी की पतासाजी के लिये रवाना हुये और आरोपी को कोतरारोड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर थाना लाया गया ।

पीड़ित महिला बताई कि प्रतिदिन की भांति अपनी बेटी के साथ आज 18/11/2021 के सुबह करीब 06:00 बजे मार्निंग वाक पर जयसिंग तालाब गई थी, वहां पहले से कोतरारोड़ में रहने वाला विवेक यादव टहल रहा था जो देखकर गंदे ईशारे करने लगा, जब उसकी हरकतों को नजर अंदाज की तो एकाएक बुरी नियत से पास आकर हाथ को पकड़ लिया । विरोध करने पर रोज छेड़खानी करूंगा और शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दिया । घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के महज कुछ घंटों बाद #कोतवाली पुलिस आरोपी विवेक यादव पिता भुवनेश्वर यादव उम्र 32 साल निवासी कोतरा रोड दशरथ पान ठेला के पास रायगढ़, थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING