Advertisement Carousel
Uncategorized

वार्ड मोहर्रिर को सर्वे सूची के हार्ड कॉपी उपलब्ध कराए…अनुपमा शाखा यादव

सर्वे सूची के उपलब्धता के अभाव में शहरवासी हो रहे परेशान-नही मिल रहा शासन के योजनाओं का लाभ

advertisement

रायगढ़ / नगर निगम की एम आई सी सदस्य अनुपमा शाखा यादव ने 2007 -08 की सर्वे सूची,2011 की secc सर्वे सूची,2011 की आर्थिक जनसंख्या की सर्वे सूची के उपलब्धता के अभाव के कारण शहरवासियों को हो रहे समस्याओं को देखते हुए नगर निगम आयुक्त को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए मांग किया है कि सूची की हार्ड कॉपी निगम के मोहर्रिर को प्रदान किये जायें साथ ही महापौर जानकी काट्जू से मुलाकात कर भी उक्त समस्या के निराकरण हेतु आग्रह किया जिससे आमजनमानस को भटकना न पड़े।
वर्तमान में शासन के निर्देशानुसार शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब बच्चों को निःशुल्क प्रवेश,मुख्यमंत्री पेंशन योजना,तथा राशन कार्ड के लिये सर्वे सूची में परिवार के सदस्यों का नाम अनिवार्य है,इन अनिवार्यताओ के कारण 48 वार्ड के निवासियों द्वारा बार बार पार्षदों को संपर्क किया जा रहा है,कि उनके परिवार का नाम सर्वे सूची में है या नही।इन्ही परेशानियों को देखते हुए निगम की एम आई सी सदस्य अनुपमा शाखा यादव ने 2007 -08 की सर्वे सूची,2011 की secc सर्वे सूची,2011 की आर्थिक जनसंख्या की सर्वे सूची निगम के मोहर्रिर को प्रदान करने निगम आयुक्त को पत्र के माध्यम से अवगत कराया साथ ही महापौर जानकी काट्जू से भी मुलाकात कर निराकरण हेतु आग्रह किया ताकि आमजनमानस को शासन के योजनाओं का लाभ मिल सके और निगम के चक्कर लगाने से बच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING