Advertisement Carousel
रायगढ़

विधायक प्रकाश नायक ने स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती महाराज जी का लिया आशीर्वाद

रायगढ़। युवा विधायक प्रकाश नायक सोमवार को सरिया से लगे ग्राम लुकापारा में शर्मा परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के समापन अवसर पर पधारे स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान महाराज जी ने उन्हें अपना आशीर्वाद देते हुए रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक व सामाजिक परीक्षेत्र के बारे में चर्चा की और आम
जनता के हित में काम करने पर जोर दिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से सरिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव पातर, बरमकेला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद पटेल, गणपती पाढ़ी, युवराज पटेल, गनपत पटेल, दिगम्बर नायक, सम्पत पटेल, ओंकार पटेल, लुकापारा सरपंच व सांकरा सरपंच सहित क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। ज्ञात रहे कि ग्राम लुकापारा में पिछले
दिनों से शर्मा परिवार निवास में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया था। जिसमें कथावाचक श्री पाणिग्राही जी द्वारा श्रोताओं को अपनी मधुर वाणी से भागवत कथा का श्रीपान कराया गया।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING