Advertisement Carousel
Uncategorized

कन्या प्रा.शाला पुसौर में अंगना में शिक्षा कार्यक्रम आयोजित


रायगढ़, / शास.कन्या प्राथ.शाला पुसौर में अंगना मे शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में बच्चो की माताओं द्वारा अपने बच्चों को साथ में लेकर आयोजित मेले के 9 काउण्टर को गतिविधियों द्वारा अवलोकन करते हुए पूर्ण कराया गया। इन गतिविधियों में बच्चों को काउन्टरों में संतुलन बनाकर चलना, रस्सी कूद, पेपर फोल्डिंग, चित्र वाचन, रंग भरना, वर्गीकरण करना अंक पहचान पढऩा, जोड़ी मिलान करना, रंग पहचान करना इत्यादि गतिविधियों जोड घटाव को घरेलू वस्तुओं के माध्यम से बहुत ही आकर्षक ढंग से किया गया। इस कार्यक्रम से माताएं अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जागरूक हुई।
कार्यक्रम के सफलता पूर्वक आयोजन में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम की मास्टर ट्रेनर सुनीता साहू, प्र.पाठक गुणवती गुप्ता, श्रीमती पुष्पांजली महाणा, संजय गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन एवं महत्व को समझाया। इस कार्यक्रम के समापन में स्मार्ट माता का खिताब लक्ष्मी चौहान, स्मार्ट बच्चा का खिताब सौम्य कुमार यादव, महक निषाद, परी चौहान, निखिल संवरा रहे। कार्यकम में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के बच्चे भी शामिल हुए। कार्यक्रम बहुत ही आकर्षक, मनोरंजक एवं शिक्षाप्रद रहा।
इस अवसर पर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी दिनेश पटेल, अमरबेली केरकेट्टा, शान्तनु पंडा, आर.के.चौधरी, दयासागर पटेल, ठाकुर प्रसाद गुप्ता, कन्या प्रा.शाला पुसौर में अंगना में शिक्षा कार्यक्रम आयोजित कैलाश गुप्ता एवं आर्गनबाड़ी कार्यकर्ता कमला साव, राखी गुप्ता, तपस्विनी चौहान एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल रहीं।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING