Advertisement Carousel
Uncategorized

शिव सेना की रामनवमी महा शोभायात्रा इतवारी बाजार से कल निकलेगी


रायगढ़। शिव सेना द्वारा कल शनिवार को रामनवमी महा शोभायात्रा निकाली जावेगी। महा शोभायात्रा शाम 4 बजे इतवारी बाजार से भगवान राम की झांकी के साथ बड़े धूमधाम से निकलेगी। शिव सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जैन व जिला अध्यक्ष अमित विश्वास ने बताया कि शिव सेना द्वारा विगत 27 वर्षों से रामनवमी महा शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। विगत दो वर्षों से कोविड के कारण शोभा यात्रा का आयोजन नही हो पाया। इस वर्ष स्थिति सामान्य होने पर रामनवमी महा शोभायात्रा निकली जा रही है। शिव सेना द्वारा महा शोभायात्रा 9 अप्रैल दिन शनिवार को दोपहर 4 बजे इतवारी बाजार से निकलेगी जो शहीद चौक, गोपी टॉकीज रोड, गौरीशंकर मंदिर रोड, पुत्री कन्या शाला, पैलेस रोड, गद्दी चौक, हटरी चौक, सिटी कोतवाली, हंडी चौक, सत्ती गुड़ी चौक, सिविल लाइन, स्टेशन चौक, गांधी प्रतिमा, सुभाष चौक,नगर निगम, रामनिवास टॉकीज चौक होते हुए इतवारी बाजार में महाभण्डारे के साथ समाप्त होगी। शोभायात्रा को ले कर लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। वही शिव सेना की ओर से सभी हिन्दुवीर रामभक्तों को अधिक से अधिक संख्या में शामील होने की अपील की गई है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING