Advertisement Carousel
Uncategorized

कन्याभोज कार्यक्रम में मनकामेश्वर कैलाशपति धाम पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ.महंत व विधायक नायक

रायगढ़।श्री रामनवमी के पावन अवसर पर रायगढ़ से लगे पंडरीपानी स्थित मनकामेश्वर कैलाशपति धाम में आयोजित कन्याभोज कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत व रायगढ़ के युवा विधायक श्री प्रकाश
नायक पहुँचे।रविवार को यहाँ आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सभी कन्याओं को भोज कराकर उनका आशीर्वाद लिया।इसी तरह

advertisement

मनकामेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर आरती की।विधानसभा अध्यक्ष डॉ.महंत व रायगढ़ विधायक ने वहाँ
मौजूद सभी को रामनवमी पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी।इस मौके पर मुख्य रूप से रायगढ़ विधायक प्रतिनिधि राजेश भारद्वाज,मनकामेश्वर कैलाशपति धाम के


संरक्षक राम सिंह बाबा,रायगढ़ नगर निगम के एल्डरमैन राजेश शुक्ला जिला कांग्रेस महामंत्री किरण पंडा व कांग्रेस नेत्री बरखा सिंह सहित अन्य
मौजूद थे।

चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन नवमी को पूरे जिले भर में विभिन्न स्थानों पर कन्याभोज व भंडारे का आयोजन किया गया।देवी मंदिरों व घरों में देवी की पूजा आराधना,आरती के साथ साथ हवन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।इसी दौरान जगह
जगह कन्याभोज का आयोजन किया गया।मनकामेश्वर कैलाशपति धाम  में आसपास ग्रामीण क्षेत्र की करीब 200 कन्याओं को भोजन कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING