Advertisement Carousel
Uncategorized

सोमवार के फर्स्ट शो में पद्म श्री अनुज शर्मा और हीरोइन लिप्सा मिश्रा गोपी टाकीज में होंगे दर्शकदीर्घा से रूबरू

छत्तीसगढ़ी फ़िल्म मार डारे मया मा के प्रमोशन के लिये पहुँच रहे है सभी कलाकार

advertisement

फ़िल्म को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स-निर्माता गजेंद्र श्रीवास्तव

रायगढ़ / गजेन्द्र श्रीवास्तव प्रोडक्शन में बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म मार डारे मया मा फ़िल्म के लीड कलाकार अनुज शर्मा,लिप्सा मिश्रा,खलनायक सुनील तिवारी एवं सहायक कलाकार क्रांति दिक्षित, पूरन किरी, पुष्पेन्द्र सिंह, अंजलि सिंह चौहान, योगेश अग्रवाल रायगढ़ के गोपी टाकीज में सोमवार को फ़िल्म के प्रमोशन के लिये 12 बजे के शो में पहुँच रहे है
8 अप्रैल को रिलीज हुई छत्तीसगढ़ी फ़िल्म मार डारे मया मा के हीरो अनुज शर्मा हीरोइन लिप्सा मिश्रा एवं कलाकार दिनाँक 11 अप्रैल सोमवार को 12 बजे के शो में रायगढ़ के गोपी टाकीज पहुँच रहे है,फ़िल्म प्रमोशन के साथ वे फ़िल्म देखने आए दर्शकदीर्घा और रायगढ़ के कलाकारो से रूबरू होंगे।फ़िल्म मार डारे माया म के डायरेक्टर मनीष मानिकपुरी है, और इस फ़िल्म के मुख्य भूमिका में अनुज शर्मा और लिप्सा मिश्रा है जबकि खलनायक के रूप में सुनील तिवारी नजर आएंगे, फ़िल्म में क्रांति दिक्षित, पूरन किरी, पुष्पेन्द्र सिंह, अंजलि सिंह चौहान, योगेश अग्रवाल, जैसे छत्तीसगढ़ के दिग्गज कलाकार है। फ़िल्म के गाने यूट्यूब और सोशल मिडिया में पहले ही देश विदेश में लोकप्रिय हो चुके है । फ़िल्म का गाना फूल हासन लोगो ने खूब पसंद किया है जिसे लगभग 4 मिलियन लोगो ने देखा है, फ़िल्म का दूसरा गाना घेरी बेरी को सोशल मीडिया में खूब सराहा जा रहा है इस फिल्म के गानों पर हजारों की संख्या में इंस्टाग्राम रील्स बन चुके है |
फ़िल्म के निर्माता गजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी फिल्म मार डारे माया मा 8 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में लगभग 20 शहरों के 32 स्क्रीन्स में एक साथ रिलीज़ हुई और 3 दिन में ही लोगो को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है
उन्होंने बताया यह फिल्म छत्तीसगढ़ से पहले 2 अप्रैल को नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ असोसिएशन (नाचा) के सहयोग से अटलांटा जॉर्जिया अमेरिका में रिलीज हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING