Advertisement Carousel
Uncategorized

हनुमान जयंती पर भक्तों ने निकाली भव्य निशान यात्रा…जय वीर हनुमान के जयघोष से गूंज उठा शहर

advertisement

रायगढ़ / आज हनुमान जयंती के अवसर पर मॉर्निंग वॉक सोसाइटी द्वारा पहली बार निशान यात्रा हनुमान भक्तों द्वारा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में हनुमान भक्त शामिल हुए। यह यात्रा कमला नेहरू पार्क में हनुमान मंदिर में पूजन अर्चना के बाद भक्तगण डिग्री कॉलेज होते हुए लोचन नगर पहुंची जहां

लोचन नगर वासियों ने हनुमान भक्तों का भव्य तरीके से स्वागत किया, तत्पश्चात भक्तों की टोली जयघोष के नारे लगाते हुए। डीजे के धुन पर नाचते गाते हुए, तथा हाथों में हनुमान जी के झंडे को लेकर झूमते नजर आए। पहाड़ मंदिर की सीढ़ियां चढ़ने लगे। क्या बच्चे क्या बूढ़े सभी में अलौकिक उत्साह देखने को मिला। मंदिर

पर पहुंचने के बाद महाआरती की गई। सभी हनुमान भक्तों ने अपनी निशान महाबली हनुमान को अर्पित किया। मंदिर में छप्पन भोग भी चढ़ाया गया। आज सुबह से ही सुंदरकांड भजन कीर्तन

हो रहा है। वही मॉर्निंग वॉक सोसाइटी के दीपक डोरा जी ने बताया की आज हनुमान जयंती पर श्रद्धालुओं के लिए पोहा और जलेबी जलपान का व्यवस्था की गई है। तथा वार्ड पार्षद सपना सिदार ने कहा की आने वाले सालों में हनुमान जयंती पर और कुछ अलग और नया देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING