Advertisement Carousel
Uncategorized

पुलिस का अभिव्यक्ति एप बना महिला और बालिकाओं का मददगार.

जशपुरनगर. (रमेश शर्मा)

advertisement

जशपुर जिले में सोशल मीडिया पर एक नाबालिग लड़की की अजनबी युवक से बगैर सोचे समझे की गई दोस्ती का भारी दुष्परिणाम सामने आया है. इस लड़की की नासमझी का लाभ उठा कर बिहार के दो मनचले युवकों ने इस दोस्ती की आड़ में पहले विडियों कॉल से अश्लील फोटो बनाई फिर पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगे . बाद में इन मनचले बदमाशों ने बिहार से जशपुर पहुंच कर दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दे डाला.

मनचले युवकों के चंगुल में फंसी नाबालिग लड़की ने पुलिस विभाग का “अभिव्यक्ति” एप से मदद की गुहार लगाई. जशपुर जिले में महिला पुलिस टीम तत्काल हरकत में आई और पीड़ित लड़की से सम्पर्क कर दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.इस मामले के दूसरे आरोपी की भी पुलिस ने पहचान कर ली है. उसके ठिकानों पर दबिश देकर पुलिस ने जल्दी ही गिरफ्तार करने की बात कही है.

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस का अभिव्यक्ति एप का जशपुर जिले में व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया गया है. इस वजह अभिव्यक्ति एप में साढ़े तीन हजार से अधिक युवती और महिलाएं इससे जुड़ चुकी हैं. उन्होंने बताया अभिव्यक्ति एप की मौजूदा स्थिति में जशपुर जिला पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर है. श्री अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं की शिकायतों के लिए महिला पुलिस अधिकारी के साथ एक अलग टीम गठित की गई है. इस टीम के अधिकारी प्रतिदिन समीक्षा और कार्य को देखती हैं. इसी वजह गांव गांव से पीड़ित महिलाओं की शिकायत और अन्य जानकारियों का आदान प्रदान होने लगा है.
उन्होंने कहा कि महिलाओं में जागरूकता बढ़ने से जिले के विभिन्न थानों में महिलाओं संबंधित अपराधियों में दस फीसदी की कमी आई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING