Advertisement Carousel
Uncategorized

21 अप्रैल को होगा रोजगार मेले का आयोजन


रायगढ़, / निजी क्षेत्र की रिक्तियों में बढ़ावा देने के लिए 21 अप्रैल 2022 को प्रात:10 बजे से शासकीय आईटीआई रायगढ़ में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला में 18 नियोजकों के द्वारा कुल 317 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्यताधारी इच्छुक आवेदक समस्त मूल प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित होकर रोजगार मेला में भाग ले सकते है।
रोजगार मेला में जिन 18 नियोजकों के माध्यम से विभिन्न पदों पर भर्ती की जानी है इनमें श्री बजरंग मोटर्स प्रा.लि.रायगढ़ में पार्ट्स मैनेजर के 01 पद, ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन-1, डीजल मैकेनिक में 25 एवं इलेक्ट्रीशियन में 2 पद रिक्त है। इसी तरह मे.मगध इलेक्ट्रिक्लस जगदलपुर में इलेक्ट्रीशियन 10 पद, मे.लेखाश्री 2050 हेल्थकेयर एचसीआरएम प्लाजा नियर मेनुअस रियल्टी गेट नं.3 अग्रोहा कालोनी रायपुरा चौक रायगढ़ में उपचारक 25 पद पुरूष एवं 25 पद महिला में भर्ती की जाएगी। मे.पेटिएम सर्विस प्रा.लि.06 फ्लोर ब्लॉक 607 साकेत प्लाजा भाटापारा रायपुर में फील्ड सेल्स एक्जीक्यूटिव के लिए 25 पद, मे.चैतन्य इंडिया फाइनेंस प्रा.लि.इंदिरा नगर टिकरापारा रायगढ़में कस्टमर रिलेशनशिप में 50 पद, असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर में 30 पद, ब्रांच मैनेजर 30 पद, एचआर में 5 पद, मे.उमेश टे्रवल्स ढिमरापुर चौक रामभांठा रायगढ़ में आटोमोबाइल सुपरवाइजर 01 पद, ड्रायवर 10 पद, मार्केटिंग 2 पद, रिसेप्सनिष्ट 1 पद, मे.हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रायगढ़ में फीटर 2 पद, इलेक्ट्रीशियन 6 पद, वेल्डर 2 पद, मे.ऑटो सेंटर रायगढ़ में फीटर 3 पद एवं इलेक्ट्रीशियन 3 पद, मे.प्रियंका इलेक्ट्रीकल्स में इलेक्ट्रिशयन में 5 पद, मे.व्ही.एल.एस.के.एस.कंपनी रायगढ़ में कोपा में 2 पद, मार्केटिंग एक्युकेटिव में 3 पद, मे.मां मंगला इस्पात प्रा.लिमिटेड रायगढ़ में फीटर 2 पद, मे.दिप्ती ऑटोमोबाइल रायगढ़ में मोटर मैकेनिक 2 पद एवं डीजल मैकेनिक 2 पद, मे.रायगढ़ ऑटोमोबाइल प्रा.लि.डीजल मैकेनिक एक पद, मे.स्केनिया स्टील एण्ड पावर लिमिटेड रायगढ़ में फीटर 3 पद, इलेक्ट्रीशियन 2 पद, स्टोर कीपर 2 पद, प्रोसेस सर्वर 2 पद, हाउस कीपिंग 2 पद, मे.सिंघल इंटर प्राइजेस प्रा.लि.रायगढ़ में फीटर 2 पद, इलेक्ट्रीशियन 2 पद, वेल्डर, टर्नर एवं कोपा में 1-1 पद, मे.सुनील इस्पात एंड पावर लिमिटेड रायगढ़ में फीटर 4 पद एवं इलेक्ट्रीशियन 2 पद, मे.आशीर्वाद फ्लाईएस ब्रिक्स रायगढ़ में फीटर 2 पद एवं मे.फाइन वाइबस सर्विस प्रा.लि.रायगढ़ में सेल्समेन के 15 पद रिक्त है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी, रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING