Advertisement Carousel
Uncategorized

वन प्राणियों के अंगों को नामचीन तांत्रिकों के पास तस्करी करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

पत्थलगांव.21 अप्रैल. (रमेश शर्मा)

advertisement

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले मे वन प्राणियों की हत्या कर उनके अंगों की तस्करी करने वाला बड़ा गिरोह का सरगना सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
उप पुलिस अधीक्षक मनीष कुंवर ने आज बताया कि तस्करों का बड़ा गिरोह वन प्राणियों के अंगों को देश के नामचीन तांत्रिकों के पास लाखों रुपये की मोटी रकम वसूल कर उनके पास बेच दिया करते थे.

इस मामले में पुलिस ने एक महिला को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस की टीम ने इन बदमाशों के पास से दुर्लभ वन प्राणी पेंगोलिन की खाल के अलावा जंगली सूअर के दो जोड़ी दांत, 3 मोबाईल फोन तथा 2 मोटरसाइकिल भी जप्त की हैं.

उप पुलिस अधीक्षक श्री कुंवर ने बताया कि नारायणपुर थाना क्षेत्र के तस्कर गिरोह का सुराग लगने आरोपी महिला के घर में दबिश दी गई थी. यंहा पर वन प्राणियों के अंगों का जखीरा बरामद हुआ था. इस महिला से तस्करी करने वाले गिरोह का सरगना सहित दो बदमाशों को हिरासत में लिया गया. जिनसे तांत्रिकों के पास वन्य प्राणियों के अंगों को बेचे जाने की बात का खुलासा हुआ है.
पुलिस ने सघन पूछताछ के बाद इन तस्करों के विरुद्ध वन्य प्राणी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराधिक मामला दर्ज कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING