Advertisement Carousel
Uncategorized

सांसद निवास के पास पहुंचा पांच हाथियों का दल


फरसाबहार। रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय के गृह ग्राम मुंडाडीह में निज निवास के पास उनके खेत मे पांच हाथियों का दल बीती रात पहुंच गया। हांथियो के दल बच्चा हांथी भी थे। जिनके द्वारा सांसद के खेत मे घुस कर धान की लगी फसल को नुकसान पहुंचाया गया। सांसद श्रीमती गोमती साय वर्तमान में उधोग समिति के अध्ययन दल के साथ मुंबई दौरे पर है। परिवार के लोगो से मिली जानकारी के अनुसार हांथियो का दल रात में लगभग 10 बजे उनके खेत में आ गया था जिसकी सूचना तपकरा वन परिक्षेत्र अधिकारी को दी गई। हांथी मित्र दल मौके पर पहुंच कर वंहा से हांथियो को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया। खेत से सुबह 5 बजे हांथी जंगल की ओर गए।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING