Advertisement Carousel
Uncategorized

25 एवं 26 अप्रैल को सभी वार्डों में लगेंगे शहरी जनसुनवाई शिविर शिविर में वार्ड वासी मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कर सकेंगे आवेदन


रायगढ़/ नगर निगम के सभी 48 वार्डों के लिए 25 एवं 26 अप्रैल 2022 को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक शहरी जनसुनवाई शिविर का आयोजन होगा। 48 वार्डों के लिए 10 स्थानों पर शिविर का आयोजन होगा। शिविर में संबंधित वार्ड के लोग मूलभूत समस्याओं व सुविधाओं जैसे सफाई, बिजली, आवास, पेयजल, विभिन्न पेंशन, राशन कार्ड, परिवार सहायता, भवन नामांतरण, कर जमा, जन्म एवं मृत्यु व विवाह पंजीयन, नल कनेक्शन आदि से संबंधित आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पर पात्रता के अनुसार निराकरण किया जाएगा। शहरी जनसुनवाई शिविर के लिए निगम के अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो उक्त अवधि में वार्डवासियों से आवेदन लेंगे। वार्ड क्रमांक 1,2,3,4, 14,15, 39 एवं 40 के लिए शिविर राजीव नगर सामुदायिक भवन में आयोजित होगा। इसी तरह वार्ड क्रमांक 5,6,7,8,9, 10, 11 एवं 48 के लिए दीनदयाल कॉलोनी सामुदायिक भवन वार्ड क्रमांक 12, 13 16, 17, 18, 19 एवं 20 के लिए नगर निगम कार्यालय, वार्ड क्रमांक 21, 22, 23, 24 के लिए बेलादूला मंगल भवन, वार्ड क्रमांक 25, 26, 27, 28 के लिए छोटे अतरमुड़ा मंगल भवन, वार्ड क्रमांक 29, 30, 31, 32, 33, 34, 35, 36, 37, 38 एवं 42 के लिए कबीर चौक मंगल भवन, वार्ड क्रमांक 41 के लिए प्राथमिक शाला छातामुड़ा, वार्ड क्रमांक 47 एवं 48 के लिए प्राथमिक शाला बोइरदादार, वार्ड क्रमांक 45 के लिए प्राथमिक शाला भगवानपुर, वार्ड क्रमांक 43 एवं 44 के लिए आशा दि होप पतरापाली में शिविर का आयोजन होगा।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING